देश के कई राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
बारिश और भूस्खलन को लेकर अलर्ट (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : August 31, 2026 at 7:59 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से जलभराव और भूस्खलन हो सकता है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से मौसम का मिजाज बदला है. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 5 सितंबर के बीच काफी ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है. पश्चिमी राजस्थान में भी 3 से 5 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है.

जिन पहाड़ी इलाकों में बारिश और भूस्खलन की आशंका है, उनमें उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, हिमाचल प्रदेश के शिमला, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी और जम्मू-कश्मीर के राजौरी, बारामूला और कुपवाड़ा जैसे इलाके शामिल हैं. 