जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की बिगड़ी सेहत, अन्य स्टूडेंट की भी हालत खराब
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 1, 2026 at 10:20 PM IST
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना-प्रदर्शन बुधवार को 12वें दिन भी जारी रहा. वहीं, आंदोलन के समर्थन में बैठे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल चौथे दिन में प्रवेश कर गई है. इस बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर जारी मेडिकल अपडेट ने चिंता बढ़ा दी है. पार्टी के अनुसार, भूख हड़ताल शुरू होने के बाद से सोनम वांगचुक का करीब 2 किलोग्राम वजन कम हो गया है, जबकि उनका ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है, जहां बड़ी संख्या में छात्र, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं.