मर्सिडीज से भी महंगा घोड़ा, 70 लाख का बिका 'गोल्डन किंग', अनोखी रंगत, आकर्षक बनावट देख हो जाएंगे हैरान - मारवाड़ी घोड़ा गोल्डन किंग

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
मर्सिडीज से भी महंगा घोड़ा (ETV Bharat Hanumangarh)

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 24, 2026 at 12:03 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

हनुमानगढ़ : जिले की टिब्बी तहसील के गांव गुडिया का दुर्लभ सुनहरे रंग के मारवाड़ी घोड़े 'गोल्डन किंग' की कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे. घोड़ा मालिक ने 70 लाख रुपए में गुजरात के सूरत स्थित एक अश्वपालक को घोड़े को बेच दिया. अपनी अनोखी रंगत, आकर्षक बनावट और शानदार नस्ल के कारण यह घोड़ा लंबे समय से क्षेत्रभर में चर्चा का विषय बना हुआ था. जब गोल्डन किंग को उसके नए मालिक को सुपुर्द किया गया तो गांव गुडिया में भावुक माहौल देखने को मिला. घोड़े के मालिक अल्ताफ उर्फ बाबू खान बताते हैं कि इस सुनहरी घोड़े के माता-पिता बिल्कुल ब्लैक रंग के हैं, लेकिन इस घोड़े रत्ती भर भी काला रंग नहीं है. इसके पिता का नाम शिवराज है. 