पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता परेशान, लोग बोले- महंगाई ने तोड़ी कमर - PETROL AND DIESEL PRICES

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर जनता ने क्या कहा? (ETV BHARAT)

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 15, 2026 at 7:05 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद हिमाचल के हमीरपुर में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है. नई दरों के अनुसार पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हुआ है. लोगों का कहना है कि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब और घर के बजट पर पड़ेगा. स्थानीय लोगों ने कहा कि पहले ही दाल, गैस और खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं. अब ईंधन महंगा होने से दूध, तेल और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान भी और महंगा हो सकता है. लोगों का मानना है कि ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से हर चीज के दाम प्रभावित होंगे. कुछ लोगों ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा फैसला बताया, जबकि कई लोगों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह लगातार कीमतें बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में परिवार का खर्च संभालना और मुश्किल हो जाएगा. 

ABOUT THE AUTHOR

Himachal Pradesh stands out as one of the most difficult terrains in the country. The hill-state bears the scars of nature's fury. The topography does not deter the ground team from establishing a significant presence throughout the state. Its committed journalists venture out to the remotest corners of the state, ensuring the delivery of up-to-the-minute news to its users....view details