ग्वालियर में दौड़ती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान - GWALIOR VIDEO NEWS

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
जलती कार से ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान (ETV Bharat)

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : July 16, 2026 at 2:40 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में वीआईपी रोड पर एक चलती कार आग का गोला बन गई. मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार रात इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कार आग के गोले में तब्दील हो गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आनन-फानन में गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों की भीड़ जमा हो गई, राहगीरों ने दमकल टीम और पुलिस को घटना की सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.