तमिलनाडु और ओडिशा समेत 6 राज्यों में बदले राज्यपाल, राष्ट्रपति ने दिए नियुक्ति के आदेश

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
तमिलनाडु और ओडिशा समेत 6 राज्यों में बदले राज्यपाल (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 13, 2026 at 3:09 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं. केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया. सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर केरलम के नए राज्यपाल होंगे, जबकि दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. झारखंड के सीनियर बीजेपी नेता ब्रज मोहन राम को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल और ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां संबंधित राज्यपालों के अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त होने पर पूर्व बीजेपी सांसद दुष्यंत गौतम ने खुशी जताई है. इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठनात्मक, जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के तौर पर देखा जा रहा है. खास तौर पर राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्यों तमिलनाडु और केरल में अनुभवी बीजेपी नेताओं को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किया गया है. आर्लेकर केरल के रहने वाले हैं और वे पिछले कई महीनों से तमिलनाडु के राज्यपाल के काम को संभाल रहे थे. आर्लेकर का राजनीतिक और प्रशासनिक का काफी लंबा अनुभव है. वे गोवा विधानसभा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं. इसके अलावा, वे पहले हिमाचल प्रदेश और बिहार के राज्यपाल का भी दायित्व संभाल चुके हैं.