अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का चौथा दिन, अमेरिका बोला, अभी सबसे बड़ा हमला होना बाकी - FOURTH DAY OF US ISRAEL IRAN WAR

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का चौथा दिन (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 3, 2026 at 11:10 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले का आज चौथा दिन है. ईरान से एक के बाद एक कर तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दूसरी ओर, मिडिल ईस्ट में हाहाकार मचा है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है. ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बना रहा है. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया है. इस हमले से दूतावास में आग लग गई. हालात को देखते हुए रियाद और कुवैत में अमेरिकी एंबेसी को अस्थायी दौर पर बंद कर दिया गया. लोगों से इन स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है. उधर, ईरान ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी आरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन से अटैक किया.. जिसके बाद रिफाइनरी को बंद करना पड़ा. उधर, अमेरिका और इजराइल ने ईरान को घुटनों पर लाने के लिए पूरी झोंक दी है.  

खाड़ी देशों में तनाव के बीच तीन भारतीय नाविकों की मौत की खबर आ रही है. शिपिंग डायरेक्टोरेट के मुताबिक, एक शख्स घायल भी हुआ है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details