Video: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान - FIRE BREAKS OUT IN MOVING CAR

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
चलती कार अचानक बनी आग का गोला (ETV Bharat Kishangarh)

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 12, 2026 at 6:23 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

किशनगढ़-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया. गगवाना पुलिया के समीप चलती हुई एक कार अचानक आग का गोला बन गई. देखते ही देखते कार भीषण लपटों में घिर गई, लेकिन गनीमत रही कि कार सवार चालक ने फुर्ती दिखाते हुए समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली. मिली जानकारी के अनुसार, चालक हाईवे से गुजर रहा था, तभी अचानक कार के इंजन वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा. चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. कार में सीएनजी किट लगा हुआ था, जिसके चलते आग ने बहुत कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया. कार जलकर पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई. पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को नियंत्रित किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया. अजमेर-किशनगढ़ से दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. गेगल थाना पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है.

ABOUT THE AUTHOR

With an ensemble of dedicated journalists, stringers, and contributors spanning the entire state, ETV Bharat Rajasthan offers most extraordinary, unbiased narratives emerging from the region. Its focus transcends the commonplace and predictable storylines, as it actively explores one-of-a-kind, exceptional, and unparalleled tales for its audience....view details