फैक्ट्री में धमाके बाद लगी आग, जिंदा जलकर 7 लोगों की मौत - RAJASTHAN FACTORY FIRE

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
जिंदा जलकर 7 लोगों की मौत (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 16, 2026 at 3:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

राजस्थान के खैरथल जिले के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आग में जिंदा जलने से 7 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा सोमवार को हुआ. यहां एक फैक्ट्री में भीषण धमाके के बाद लगी आग ने विकराल रूप ले लिया. इस घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई. भिवाड़ी एडीएम सुमित्रा मिश्र ने बताया की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब भिवाड़ी पुलिस गश्त कर रही थी तभी औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लॉट संख्या जी-1-118 बी में संचालित एक निजी फैक्ट्री में आग लगी हुई दिखाई दी. जिस पर सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष और फायर ब्रिगेड को दी गई. सभी मृतक बिहार और यूपी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस फैक्ट्री में लगभग 9 मजदूर काम कर रहे थे. जिनमें 7 लोगों की जलने से मौत हो गई. सातों मृतक के शव बरामद किए जा चुके हैं. दो की तलाश जारी है.  दमकल इंचार्ज राजू खान ने बताया कि सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में गत्ते का स्टॉक जमा था, जिसके कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सुरक्षा के लिहाज से आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को भी खाली करा लिया गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति काट दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, दमकल विभाग, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर G-1, 118 में स्थित यह फैक्ट्री पिछले कई महीनों से बंद बताई जा रही थी. सोमवार सुबह अचानक फैक्ट्री के भीतर से गहरा काला धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. चश्मदीदों का कहना है कि आग लगने के दौरान 3 से 4 बार इतने भीषण धमाके हुए कि आसपास की धरती हिल गई. भिवाड़ी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई संदिग्ध गतिविधि थी. प्रशासन ने अब अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी अपने सुरक्षा मानकों की तुरंत जांच करने के कड़े निर्देश दिए हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details