SIR के तीसरे चरण का ऐलान: देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेश में 20 मई से SIR - EC ANNOUNCES 3RD PHASE OF SIR

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
SIR के तीसरे चरण का ऐलान (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 14, 2026 at 10:00 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम, असम और पुडुचेरी में चुनावों के बाद चुनाव आयोग ने देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का एलान कर दिया है. जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR किया जाएगा, उनमें ओडिशा, मिजोरम, मणिपुर, सिक्किम, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं.. हालांकि, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के लिए SIR शेड्यूल की घोषणा बाद में की जाएगी. SIR का तीसरा फेज पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश कवर हो जाएगा. तीसरे चरण में 20 मई से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी.  

चुनाव आयोग के मुताबिक, जनगणना के तहत चल रहे घरों की लिस्टिंग के साथ कॉमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखते हुए SIR फेज 3 का शेड्यूल तय किया गया है. SIR फेज 3 के दौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ स्तर के अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाएंगे. चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों से हर पोलिंग बूथ के लिए BLA नियुक्त करने की अपील की है. 

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details