दिल्ली में महिलाओं को फ्री बस सेवा के लिए DTC ने शुरु किया 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड', बनाना.. - SAHELI PINK SMART CARD

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (ETV Bharat)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 3, 2026 at 3:02 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में महिलाओं की यात्रा को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए डीटीसी ने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड की शुरुआत कर दी है. दिल्ली के 50 अलग-अलग स्थानों पर यह कार्ड बनना शुरू हो गया है. डीटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्ड को बनाने के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचकर अपना कार्ड बनवाएं और उसे वैलिडेट कराकर बसों में सफर करें. पहले दिन ही केंद्रों पर उत्साहजनक भीड़ देखने को मिली. महिलाओं ने बताया कि व्यवस्था बेहद अच्छा है. बैठने की व्यवस्था पीने के पानी की सुविधा और कर्मचारियों का सहयोगात्मक व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है. मयूर विहार से आई शांता बलूनी ने कहा कि कार्ड बनवाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई. सिर्फ आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की जरूरत पड़ी. डीटीसी प्रबंधन का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो और केंद्र भी खोले जाएंगे. फिलहाल पहले दिन का रिस्पॉन्स सकारात्मक रहा है. 
 
ABOUT THE AUTHOR

...view details