नवी पिल्लई को नोबेल मिलने पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- "मुझे मिलने चाहिए थे 8 नोबेल पुरस्कार"
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 10, 2026 at 7:04 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने को लेकर नॉर्वे की नोबेल कमेटी पर तीखा हमला बोला है. ट्रंप ने दावा किया कि जिस तरह से उन्होंने अपने कार्यकाल में दुनिया के आठ बड़े युद्धों को रुकवाया है, उसके लिए उन्हें एक नहीं बल्कि 8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे. ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीकी मूल की भारतीय न्यायविद् नवी पिल्लई को ये पुरस्कार दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है और इसके लिए नॉर्वे की नोबेल कमेटी की कड़ी आलोचना की है.
ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार विजेता नवी पिल्लई की योग्यताओं को खारिज कर दिया और उनपर इजरायल-विरोधी होने का आरोप लगाया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि नोबेल शांति पुरस्कार को कुछ मुट्ठी भर कट्टरपंथी विचारकों ने हमेशा के लिए बदनाम कर दिया है, जो लोकतंत्र के विरोधी और सभ्यता के दुश्मन हैं. हालांकि, नॉर्वे की नोबेल कमेटी ने नवी पिल्लई को पुरस्कार देने के फैसले को सही ठहराया है. कमेटी का कहना है कि नवी पिल्लई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने में असाधारण साहस दिखाया है, जिसके लिए वह इस सम्मान की हकदार हैं.