SIR के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेकर मुश्किल में फंसे ध्रुव राठी! पूर्व IPS ने क्यों की कार्रवाई की मांग?
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 10, 2026 at 9:34 PM IST
मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी एक नए और बड़े कानूनी विवाद में घिर गए हैं. बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी भास्कर राव ने केंद्रीय गृह सचिव को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्हें ध्रुव राठी की नागरिकता, वीजा नियमों नियमों के उल्लंघन और भारत में उनकी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं. ये पूरा विवाद 8 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है. SIR के खिलाफ 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था, जिसमें ध्रुवराठी ने ना सिर्फ हिस्सा लिया, बल्कि मंच से लोगों को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना की.
प्रदर्शन पर भास्कर राव का कहना है कि ये प्रदर्शन ये कोई सामाजिक या निजी कार्यक्रम नहीं था, बल्कि देश की संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज को निशाना बनाने वाला एक राजनीतिक आंदोलन था. पत्र में भास्कर राव ने बताया कि ध्रुव राठी इस वक्त जर्मन यानी विदेशी नागरिक हैं. ऐसे में उन्हें इस तरह के प्रदर्शनों में शामिल होने, सरकार या संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना की इजाजत नहीं दी जा सकती है.