रांची से लापता बच्चे अंश और अंशिका की बरामदगी को लेकर डीजीपी तदाशा मिश्रा की प्रेस कॉन्फेंस - DGP PRESS CONFERENCE ON CHILDREN

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
डीजीपी तदाशा मिश्रा (ETV Bharat)

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 14, 2026 at 1:10 PM IST

|

Updated : January 14, 2026 at 1:22 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए पांच वर्षीय अंश और चार वर्षीय अंशिका को पुलिस ने रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया है. करीब 12-13 दिनों तक चले गहन अभियान के बाद यह बड़ी सफलता हासिल हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में राहत की लहर दौड़ गई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर रांची और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की. चितरपुर के पहाड़ी इलाके में छापेमारी के दौरान दोनों बच्चे मिले, जहां से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बच्चों की पहचान वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से कराई गई, जिससे मामला पुख्ता हुआ. रांची के एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद रामगढ़ पहुंचे और ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की. इस पूरे मामले में झारखंड पुलिस की डीजीपी तदाशा मिश्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं. इस प्रेस वार्ता में अपहरण की साजिश, आरोपी गिरोह की भूमिका और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर प्रकाश डाला जाएगा.

Last Updated : January 14, 2026 at 1:22 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details