दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फेंस: अभिजीत दिपके को दादी के निधन की जानकारी नहीं देने के आरोप को बताया झूठा, दिपके बोले- 'दादी के निधन पर भाई से बात तक नहीं करने दी'

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फेंस (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : October 11, 2026 at 11:09 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली पुलिस पर अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं देने व परिवार से बात नहीं कराने का आरोप लगाया गया. अब इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस की डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने सफाई देते हुए कहा कि अभिजीत को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी गई थी और उनसे परिवार से बातचीत कराने के बारे में भी पूछा गया था. इस संबंध में अभिजीत और पुलिसकर्मियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो भी मीडिया के सामने पेश किया गया. दिल्ली पुलिस की डीसीपी पीआरओ नेहा यादव ने बताया कि जैसे ही पुलिस को अभिजीत की दादी के निधन की सूचना मिली, पुलिसकर्मी उन्हें यह दुखद समाचार बताने के लिए पहुंचे. इस दौरान उनसे संवेदनशीलता के साथ बातचीत की गई और हरसंभव मदद की पेशकश की गई. पुलिस के मुताबिक, अभिजीत से पूछा गया कि क्या उन्हें फ्लाइट, फोन कॉल या किसी अन्य तरह की सहायता की जरूरत है?. नेहा यादव ने कहा कि अभिजीत से लगातार पूछा गया कि क्या वह अपने माता-पिता से बात करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.