दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, अभेद्य दुर्ग बनेगी दिल्ली पुलिस - DELHI POLICE FOUNDATION DAY

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
दिल्ली पुलिस का 79वां स्थापना दिवस (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 16, 2026 at 9:39 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर किंग्सवे कैंप स्थित नई पुलिस लाइंस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने परेड की सलामी ली. इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली पुलिस के जवानों के शौर्य और समर्पण की जमकर तारीफ की.  

इस मौके पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर का शिलान्यास हुआ, जो नार्कोटिक्स और आतंकवाद से निपटने का सेंटर बनेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस की तकनीकी क्षमता के विकास पर जोर दिया.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि 31 मार्च 2026 तक भारत पूरी तरह से वामपंथी उग्रवाद यानी नक्सलवाद की समस्या से मुक्त हो जाएगा

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. इस मौके पर दि्लली पुलिस की SWAT टीम, डॉग स्क्वॉड, बैंड टीम, मोटरसाइकिल राइडर्स और पीसीआर यूनिट ने प्रदर्शन किया. परेड के बाद गृह मंत्री ने उत्कृष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया.  

ABOUT THE AUTHOR

...view details