कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का ऐलान, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी; 250 ट्रेनें और 45 मेट्रो स्टेशन बंद
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 10, 2026 at 12:23 PM IST
राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और जनपथ रोड समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब 38 हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर आने वाली करीब 250 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा, इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बाधित की गई है। दिल्ली के आबकारी विभाग ने 9 और 10 अक्टूबर को शहर में रिटेल शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।