दंगल में नूंह की बेटियों रचा इतिहास, अखाड़े में मेल रेसलर को पछाड़कर जीता इनाम - FEMALE WRESTLERS OUTSHINE MALE
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : November 9, 2025 at 10:16 PM IST
हरियाणा के नूंह जिले के पिनगवां गांव में आयोजित दंगल इस बार कुछ खास रहा. मंच पर तब तालियों की गूंज से माहौल गरम हो गया, जब चार फीमेल रेसलर्स ने अखाड़े में दम दिखाया. सबसे खास मुकाबला रहा फीमेल रेसलर खुशी और एक मेल रेसलर के बीच. 1100 रुपये की इस कुश्ती में खुशी ने अपने शानदार दांव-पेचों से सभी को चौंका दिया और मेल रेसलर को पटखनी देकर जीत हासिल की. इसी दंगल में निकिता और कोमल के बीच 5100 रुपये की कुश्ती हुई. दोनों ने जबरदस्त जज्बा दिखाया, लेकिन लंबे संघर्ष के बाद मुकाबले को बराबरी पर खत्म घोषित किया गया. दर्शकों ने दोनों बेटियों के जज्बे और ताकत को सलाम किया.