तेजस्वी यादव पर बरसीं रोहिणी आचार्य, परिवार से निकलवाने का लगाया आरोप, चुनाव में हार के लिए ठहराया जिम्मेदार - ROHINI TARGETS TEJASWI

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
तेजस्वी यादव पर बरसीं रोहिणी आचार्य (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : November 16, 2025 at 5:58 PM IST

|

Updated : November 17, 2025 at 11:11 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लालू प्रसाद के परिवार में कलह का दौर शुरू हो गया है. रोहिणी आचार्य ने दिन में ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह राजनीति से सन्यास लेती हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह अब परिवार से अलग हो रही हैं. ट्वीट के बाद शनिवार रात रोहिणी आचार्य पटना से दिल्ली रवाना हुई. उन्होंने फिर से संजय यादव और तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव में हार का कारण क्या है वह तेजस्वी यादव, संजय यादव से पूछिए क्योंकि यही लोग चाणक्य बने हुए थे.रोहिणी आचार्य ने कहा कि अब उनका कोई परिवार नहीं है. रोहिणी आचार्य ने विधानसभा चुनाव में राजद के खराब प्रदर्शन के लिए खुलकर कहा है कि इसके लिए तेजस्वी यादव और संजय को जवाब देना चाहिए. पार्टी के कार्यकर्ता जब चुनाव में प्रदर्शन के बारे में सवाल करेंगे तो जो चाणक्य बनकर घूमते थे उनको इसका जवाब देना होगा. 

Last Updated : November 17, 2025 at 11:11 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details