CJP का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: ‘ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए दिल्ली को छावनी बना दिया’, पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : October 11, 2026 at 7:56 PM IST
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, सह-संयोजक सौरव दास और कानूनी प्रमुख रत्ना ने आरोप लगाया कि चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए दिल्ली में असाधारण सुरक्षा व्यवस्था की गई. CJP ने दावा किया कि सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए ऐसा कर रही है. पार्टी ने साफ किया कि हिरासत और पुलिस कार्रवाई के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा. CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए गए हैं, जहां सरकार अपने ही नागरिकों के खिलाफ खड़ी दिखाई दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और अपनी मांगें रखने के लिए दिल्ली आ रहे लोगों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी किसी हिंसा के लिए नहीं, बल्कि अपनी शिकायतें सरकार तक पहुंचाने और निर्धारित स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे. सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय उन्हें रोकने और हिरासत में लेने की कोशिश की गई.