'सीजेपी कार्यकर्ताओं को पड़ रही थी लाठियां, दहिया खा रहे थे बर्गर', अब बोले, 'मैं भूखा था' - विजेता दहिया प्रवक्ता पद से हटाए गए

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटाया (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 21, 2026 at 10:09 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

 कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया. पार्टी ने कहा कि दिल्ली में पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर उनके वीडियो सामने आने के बाद, वह उनके "बेहद असंवेदनशील व्यवहार" की "कड़ी निंदा" करती है. दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ, जब विजय दहिया का एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में कथित तौर पर दहिया को दिल्ली के एक मशहूर फास्ट-फूड आउटलेट में देखा गया. वीडियो सोमवार का है. सोमवार को दिन पर सीजेपी का आंदोलन काफी उग्र रहा. इस दौरान दूसरी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भी उसमें हिस्सा लिया. पुलिस ने कई जगहों पर लाठियां चलाईं. दोनों ही ओर से पत्थर भी चले.