छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: विधानसभा की कार्यवाही, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नए विधानसभा भवन से पहला बजट - BUDGET 2026
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 24, 2026 at 11:00 AM IST
|Updated : February 24, 2026 at 11:17 AM IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही चल रही है. प्रश्नकाल में विधायक अपने क्षेत्र से जुड़े प्रश्न पूछ रहे हैं. प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का बजट लेकर आ रहे हैं. खास बात है कि वित्त मंत्री इस बार नए विधानसभा भवन से पहली बार बजट पेश कर रहे हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने साल 2026- 27 के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट बताया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का तीसरा बजट सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए उनकी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रही है.