छत्तीसगढ़ बजट 2026 LIVE: वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नए विधानसभा भवन से पहला बजट - BUDGET 2026
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 24, 2026 at 11:31 AM IST
|Updated : February 24, 2026 at 12:01 PM IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही चल रही है. सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि दी गई. सीएम विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दीनदयाल सिंह पोर्ते को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ. प्रश्नकाल के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ का बजट 2026-27 लेकर आ रहे हैं. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री चौधरी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि की कामना की. सीएम विष्णुदेव साय ने साल 2026- 27 के बजट को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट बताया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का तीसरा बजट सरकार के समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को केंद्रित करते हुए उनकी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में लगातार काम कर रही है.