छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन, प्रश्नकाल की कार्यवाही LIVE - BUDGET SESSION
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 26, 2026 at 11:01 AM IST
|Updated : February 26, 2026 at 12:04 PM IST
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. कल जिस तरह से सदन में विपक्ष की जगह सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही वन मंत्री केदार कश्यप को घेरा, उससे सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. आज डिप्टी सह गृहमंत्री विजय शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सदन में सदस्य के सवालों का जवाब देंगे. विधानसभा के पटल पर पक्ष और विपक्ष के माननीय सदस्य जनहित से जुड़े मुद्दों को भी रखेंगे. सदस्यों के सामने रखे गए सवालों का मंत्री जवाब देंगे. कल तीसरे दिन की कार्यवाही के दौरान वन और परिवहन मंत्री केदार कश्यप से बीजेपी विधायकों ने ही तीखे सवाल किए थे.