गरीबों को ठंड में ठिठुरता देख पिघला छतरपुर SP का दिल, फटाफट आए सैकड़ों कंबल - CHHATARPUR WINTER UPDATES
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 4, 2026 at 2:02 PM IST
छतरपुर: बुंदेलखंड के छतरपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कड़कड़ाती ठंड में लोग घरों से कम निकल रहे हैं. बिना आग के सहारे काम नहीं चल रहा है. इसी बीच SP अगम जैन की एक मानवता वाली तस्वीर सामने आई है. SP अगम जैन भारी पुलिस के साथ आधी रात को गुंडों बदमाशों की सर्चिंग पर निकले थे. लेकिन उनको गुंडे बदमाश तो नहीं मिले, लेकिन भीषण ठंड से परेशान गरीब, असहाय और मजदूर लोग जरूर मिले. उनको देखकर SP अगम जैन की मानवता बाहर आ गई. अगले दिन शनिवार को SP अगम जैन ने पुलिस बल के साथ शहर के जितने भी फुटपाथ, मुसाफिर खाने, बस स्टेंड, जिला हॉस्पिटल, मंदिरों के बाहर लोग मिले उन सबको कंबल बांटे और हालचाल भी जाना. कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे. छतरपुर SP अगम जैन ने बताया, ''भीषण ठंड पड़ रही है. गस्त के दौरान हमने देखा कुछ लोग कम कपड़ों में अपना गुजारा कर रहे हैं तो अगले दिन हमने पुलिस टीम के साथ धर्मिक स्थल, हॉस्पिटल, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थान पर लोगों को गर्म कंबल दिए हैं.''