देश के दूसरे CDS जनरल अनिल चौहान रिटायर, बोले- मेरा कार्यकाल रहा बेहद संतोषजनक - CDS ANIL CHAUHAN
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : May 30, 2026 at 5:00 PM IST
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान 30 मई 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए. राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर आयोजित समारोह में उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर जनरल चौहान ने अपने कार्यकाल को “बेहद संतोषजनक और शानदार” बताया. वर्ष 1981 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले जनरल चौहान का चार दशक से अधिक लंबा सैन्य करियर रहा है. उन्होंने कई महत्वपूर्ण कमांड और स्टाफ पदों पर सेवा दीं. CDS के रूप में उन्होंने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और एकीकरण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने संयुक्त वायु रक्षा सिद्धांत भी जारी किया, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों की तैयारी और समन्वय के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.