भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 2030 तक 50 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य - INDIA CANADA DEAL
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 2, 2026 at 8:51 PM IST
भारत और कनाडा ने सोमवार को यूरेनियम आपूर्ति में सहयोग के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए और व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को जल्द अंतिम रूप देने का निर्णय लिया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई वार्ता के बाद यह फैसला किया गया.दोनों देशों ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग का करार भी शामिल है. असैन्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति पर सहमति बनी है. समझौते के तहत कनाडा, भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा. दोनों देश लघु मॉड्यूलर रिएक्टर और उन्नत रिएक्टर प्रौद्योगिकी पर भी साथ काम करेंगे. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की.