पुणे और दिल्ली में बिल्डिंग गिरीं, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी - बिल्डिंग गिरीं

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पुणे और दिल्ली में बिल्डिंग गिरीं (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 8, 2026 at 9:39 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मलबे में पांच से छह लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और राहत बचाव दल (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मोशी में कचरा डिपो में कचरे के ढेर के गिरने से एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.हादसे में निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे कई मजदूर इसमें फंस गए. वहीं पांच मजदूरों के मरने की आशंका जताई गई है.

ABOUT THE AUTHOR

Mainly responsible for curating national stories, Hindi News Desk is one of the most important desks in ETV Bharat. It is the central desk for ten Hindi states. Hindi Desk chooses, processes, and maps national, international stories that come from multiple sources. It also caters to the Hindi states in areas of entertainment, sports, lifestyle, health, business and technology....view details