छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, प्रश्नकाल की कार्यवाही LIVE - CHHATTISGARH BUDGET SESSION
🎬 Watch Now: Feature Video

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 9, 2026 at 11:02 AM IST
|Updated : March 9, 2026 at 12:02 PM IST
रायपुर: विधान सभा का बजट सत्र होली के बाद आज से फिर शुरू हो गया है. सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से हुई. सरकार की ओर से सदन के पटल पर अलग-अलग विभागों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की जाएगी. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई महत्वपूर्ण विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में सदस्यों के बीच चर्चा होगी. सदन में नियम 138 के तहत 2 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी प्रस्तुत होंगे. पहले प्रस्ताव में प्रदेश में वन अधिकार पट्टों के वितरण नहीं होने के मुद्दे पर आदिम जाति विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा. दूसरे प्रस्ताव में प्रदेश में स्थापित कारखानों में उद्योग नीति के उल्लंघन के मामले को सदन के पटल पर रखते हुए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री का ध्यान आकर्षित किया जाएगा. सदन की कार्यवाही के दौरान गृह विभाग से जुड़े पुलिस, जेल तथा अन्य व्यय से संबंधित मांगों पर भी चर्चा होगी. साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं को वित्तीय सहायता से जुड़े प्रस्तावों पर भी सदन में विचार किया जाएगा. दुर्ग में बीजेपी नेता के द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मुद्दा भी सदन में उठेगा. विपक्ष ने इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की रणनीति बनाई है. घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी के खिलाफ भी कांग्रेस सदन में जनता की आवाज बुलंद करेगी.