होर्मुज टैक्स प्लान पर ट्रंप को ब्राजील का करारा जवाब, राष्ट्रपति लूला बोले- अमेरिका ‘समुद्री डाकू’ नहीं बन सकता - US GOVERNMENT

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
Brazil President Lula on Trump (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 15, 2026 at 9:30 AM IST

|

Updated : July 15, 2026 at 12:00 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है. लूला ने इसे ‘समुद्री डकैती’ करार देते हुए कहा कि जो देश वर्षों तक समुद्री डकैती के खिलाफ लड़ता रहा, वह खुद समुद्री डाकू नहीं बन सकता. ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़े तनाव और तेल आपूर्ति पर असर से वैश्विक बाजार प्रभावित हुआ है. लूला ने चेतावनी दी कि इसका असर ब्राजील में ईंधन के साथ-साथ चावल, बीन्स, टमाटर और प्याज जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है. उनकी सरकार महंगाई नियंत्रित करने के लिए अस्थायी राहत उपाय लागू कर रही है.

Last Updated : July 15, 2026 at 12:00 PM IST