बॉम्बे हाईकोर्ट का अभिनेत्री प्रीति जिंटा की AI से बनी तस्वीरें, डीपफेक और मॉर्फ्ड तस्वीरें हटाने का आदेश - अभिनेत्री प्रीति जिंटा
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : July 8, 2026 at 10:52 PM IST
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के एआई से बनाए गए फोटो, वीडियो और मॉर्फ्ड कंटेंट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे. अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाई कोर्ट ने बुधवार को इस एआई-जनरेटेड डीपफेक कंटेंट को हटाने के आदेश जारी किए. सभी पार्टियों को सुनने और याचिकाकर्ता की दलीलें मानने के बाद, बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रीति जिंटा को राहत दी और बुधवार को याचिका का निपटारा कर दिया. अपनी याचिका में प्रीति जिंटा ने आरोप लगाया कि एआई से बनाए गए डीपफेक वीडियो और मॉर्फ्ड फोटोग्राफ्स में उन्हें दिखाया गया है. हाल ही में, कई सेलिब्रिटीज ने अपने व्यक्तिगत अधिकार की रक्षा करने या अपने प्रचार अधिकार (publicity rights) से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस सूची में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, आशा भोसले, सुनील शेट्टी, कार्तिक आर्यन और कई दूसरे जाने-माने नाम शामिल हैं.