राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, बिहार से नितिन नबीन मैदान में - RAJYA SABHA ELECTION
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 3, 2026 at 10:44 PM IST
भाजपा ने राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार, असम से तेराश गोवाल्ला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है.चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान की अधिसूचना जारी की है. सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन को उच्च सदन में भेजकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व को संसदीय बहस और नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका देना चाहती है.