भीलवाड़ा की गोयल गैलरी में है 11 देशों के पॉलिमर नोट - भीलवाड़ा की गोयल गैलरी

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
गोयल गैलेरी के मालिक सुशील गोयल से बातचीत (ETV Bharat Bhilwara)

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 22, 2026 at 5:59 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा : जिला मुख्यालय पर स्थित गोयल गैलरी में 11 देश के पुरानी धरोहर के साथ ही 11 देश के पॉलिमर नोट भी संरक्षित हैं. शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में गोयल गैलेरी के मालिक सुशील गोयल ने अपने मकान के तलागार में विशाल लाइब्रेरी बना रखी है, जिसमें सभी कंट्री के नोट, शपथ पत्र, सिक्के व डाक टिकट संरक्षित कर रखे हैं. उन्होंने बताया कि गोयल गैलरी की शुरुआत उन्होंने लगभग 50 वर्ष पूर्व की थी. इसका मुख्य उद्देश्य भारत की पुरानी धरोहर को आने वाली पीढ़ी के लिए सुरक्षित रखना है. सुशील गोयल की गैलरी में उनके पास 11 देशों के पॉलिमर नोट हैं, जिसमें वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, मालदीप, कनाडा, सहित कुल 11 देश सम्मिलित हैं. यह सभी नोट गोयल ने बाहर से मंगाए और गैलरी में सरक्षित किए.