बिस्तर तक सीमित जिंदगी, लेकिन हौसले बुलंद… 27 साल के वेंकट रमन की प्रेरणादायक सफलता की कहानी - MOTIVATION SUCCESS STORY
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : May 30, 2026 at 5:10 PM IST
तेलंगाना के आदिलाबाद निवासी 27 वर्षीय वेंकट रमन की कहानी संघर्ष, हौसले और आत्मविश्वास की मिसाल है. जन्म से ही ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा नामक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित रमन चल-फिर नहीं सकते और अधिकांश समय बिस्तर पर रहते हैं. स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के कारण वे नियमित स्कूल नहीं जा सके, लेकिन परिवार और शिक्षकों की मदद से घर पर ही पढ़ाई जारी रखी. बाद में उन्होंने अपनी परिस्थितियों को कमजोरी नहीं बनने दिया और डिजिटल स्किल्स सीखने पर ध्यान केंद्रित किया. डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें नौकरी मिली. आज वे घर बैठे रिमोट तरीके से काम करते हुए हर महीने 35 हजार रुपये कमा रहे हैं. उनकी कहानी साबित करती है कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती.