ईरान मुद्दे पर सरकार पर हमला, संजय सिंह बोले- भारत में गलत विदेश नीति का असर - AAP ATTACKS GOVERNMENT ON IRAN

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
ईरान मुद्दे पर सरकार पर हमला (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 13, 2026 at 10:50 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

ईरान से बातचीत में देरी को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार सरकार को ईरान से संवाद बढ़ाने की सलाह देती रही, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया. संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका और इजराइल के दबाव में आकर ईरान से दूरी बना ली, जिसका असर अब देश के ऊर्जा हितों पर पड़ रहा है. संजय सिंह ने देश में एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया. साथ ही, संजय सिंह ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को देखते हुए ईरान से सस्ता तेल खरीदना चाहिए.

इसके अलावा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेस के अंत में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि ईरान के राष्ट्रपति से हुई हालिया बातचीत में भारत की ऊर्जा जरूरतों और होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर क्या ठोस समाधान निकला स्पष्ट करें.

ABOUT THE AUTHOR

...view details