अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, ‘नेक्स्ट जेन CG Dial-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक लैब लॉन्च - AMIT SHAH
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : May 18, 2026 at 9:30 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की ‘नेक्स्ट जेन CG Dial-112’ सेवा का शुभारंभ किया और 400 आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह सेवा पुलिस, मेडिकल, फायर, महिला हेल्पलाइन, आपदा प्रबंधन और सड़क दुर्घटना सहायता जैसी सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगी. इस सिस्टम में जीपीएस आधारित मॉनिटरिंग, केंद्रीकृत कमांड सेंटर और ऑटोमैटिक कॉलर लोकेशन जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं. अमित शाह ने प्रदेश के 33 जिलों के लिए मोबाइल फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी उद्घाटन किया. इन वैन में डिजिटल फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट डिटेक्शन, नार्कोटिक्स टेस्टिंग और बैलिस्टिक जांच जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.