मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका का बड़ा अलर्ट, नागरिकों से कहा-तुरंत निकलें - US ISSUED ALERT TO ITS CITIZEN
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : March 3, 2026 at 5:08 PM IST
मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए अमेरिका ने बड़ा संदेश जारी किया है. अमेरिका ने बढ़ते तनाव के बीच अपने नागरिकों से कई पश्चिम एशियाई देशों को तुरंत छोड़ने की अपील की है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि बहरीन, मिस्र, कुवैत, लेबनान, ईरान, ओमान, इराक, कतर, इजराइल, वेस्ट बैंक, गाजा, सऊदी अरब, सीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन और यमन में मौजूद अमेरिकी नागरिक अब तुरंत प्रस्थान करें और वाणिज्यिक उड़ानों का इस्तेमाल करें. ये चेतावनी अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद जारी की गई है.
अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे Smart Traveller Enrollment Program यानी STEP पर अपना नाम दर्ज करें. सहायक विदेश मंत्री मोरा नामदार ने भी आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.