आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत - EXPLOSION AT A FIRECRACKER FACTORY

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : February 28, 2026 at 9:13 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ. हादसे में कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

ये हादसा सामरलकोट मंडल के वेटलापालेम गांव में हुआ. विस्फोट उस वक्त हुआ जब कुछ महिलाएं फैक्ट्री के भीतर विस्फोटक सामग्री तैयार कर रही थीं. धमाका इतना जोरदार था कि कारखाने का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. अभी भी कई मजदूरों के फैक्ट्री के मलबे के भीतर फंसे होने की आशंका है. विस्फोट के घंटों बाद भी पटाखा फैक्ट्री से रुक-रुक कर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे पूरे इलाके में दहशत है. विस्फोट के कारण निकले घने धुएं ने आसपास के कम से कम पांच गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है. हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्री का मालिक फरार है.

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत का काम जारी है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत का काम चलाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के लिए बेहतर इलाज की व्यवस्था करने को कहा है.  

ABOUT THE AUTHOR

...view details