5G का खतरा आसमान में! भारत में फ्लाइट सेफ्टी पर मंडराया बड़ा संकट - INDIA AVIATION SAFETY
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : April 11, 2026 at 9:48 PM IST
भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के बीच एविएशन सेफ्टी को लेकर चिंता बढ़ गई है. एविएशन अथॉरिटीज ने एयरलाइंस को दिसंबर 2027 तक अपने एयरक्राफ्ट सिस्टम अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं. मुख्य चिंता रेडियो अल्टीमीटर को लेकर है, जो लैंडिंग के दौरान विमान की जमीन से ऊंचाई मापने में मदद करता है. 5G के C-बैंड सिग्नल और अल्टीमीटर की फ्रीक्वेंसी के करीब होने से इंटरफेरेंस का खतरा है, जिससे गलत या गुमराह करने वाला ऊंचाई डेटा मिल सकता है. इसका असर ऑटो-लैंड, ऑटोपायलट और अन्य सेफ्टी सिस्टम पर पड़ सकता है, खासकर खराब मौसम में. दुनियाभर के एविएशन रेगुलेटर्स ने भी इस खतरे को स्वीकार किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि 5G को रोकना समाधान नहीं है, बल्कि एयरक्राफ्ट सिस्टम को अपग्रेड करना ही सही रास्ता है. फिलहाल, सुरक्षा के लिए कुछ ऑपरेशनल पाबंदियां लागू की गई हैं.