2020 दिल्ली दंगा: दोषी ताहिर हुसैन पर दिल्ली में सियासत गर्म, AAP की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल - ARVIND KEJRIWAL

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
दोषी ताहिर हुसैन पर दिल्ली में सियासत गर्म (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 14, 2026 at 11:13 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

2020 के दिल्ली दंगों के दोषी पूर्व AAP नेता ताहिर हुसैन पर आखिर अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी तोड़ी है. केजरीवाल ने ताहिर हुसैन से पल्ला झाड़ने की कोशिश की, साथ ही बीजेपी और RSS पर भी हमला बोला. सोशल मीडिया X पर बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय के पोस्ट का जवाब देते हुए केजरीवाल ने लिखा कि हमने उन्हें आप से बहुत पहले निकाल दिया था. क्या वह चंदा चोर पार्टी की किसी सहयोगी संगठन में शामिल नहीं हो गए थे?

मामला राम मंदिर चंदा चोरी हो या E20 पेट्रोल या फिर NEET पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन.. हर मसले पर केजरीवाल और उनकी पार्टी मुखर नजर आती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है. सरकार के जवाब मांगती है, लेकिन दिल्ली दंगों से दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में उनकी पार्टी के एक पूर्व सीनियर नेता को दोषी करार दिया गया तो इस पर पार्टी ने चुप्पी साध ली. भला ये बात बीजेपी को कैसे पचती? अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आते ही एक के बाद एक कर उसके नेताओं ने केजरीवाल और सिसोदिया को घेरना शुरू कर दिया.  

सियासी बयानबाजियों के बीच कोर्ट 23 जुलाई को दोषियों को सजा सुनाएगा... जिसमें ताहिर हुसैन समेत पांच लोग दोषी है. अभी इस पर और सियासत होगी.  