नागपुर में SBL एनर्जी लिमिटेड की फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, 18 लोग घायल - NAGPUR FACTORY EXPLOSION

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
फैक्ट्री में धमाका (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : March 1, 2026 at 8:00 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कटोल शहर में रविवार को एक फैक्ट्री में धमाका होने से 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं.  NDRF और SDRF की टीमें मौके पर राहत बचाव के काम में जुटीं हैं. ये धमाका कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल विस्फोटक बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ. पुलिस ने बताया कि धमाके के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हु्आ. यह इतना भीषण था कि जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ, उसका सारा सामान और मलबा 500 से 700 मीटर दूर जा गिरा. मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं. हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. NDRF और SDRF की टीमें मौके पर हैं. 17 लोगों की जान चली गई है. मैं मृतकों को श्रद्धांजलि देता हूं. इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नागपुर शिफ्ट कर दिया गया है. घटना की पूरी जांच के आदेश दे दिए गए हैं." मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार नागपुर में फैक्ट्री में हुए धमाके में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी. इसके अलावा, संबंधित कंपनी भी उनके परिवारों को आर्थिक मदद देगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details