वियतनाम में बड़ा नाव हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, 10 मृतक तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के - INDIAN TOURISTS BOAT CAPSIZED

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
वियतनाम में बड़ा नाव हादसा (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 11, 2026 at 10:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव शनिवार को पलट गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाव पलटने की घटना में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. मृतकों में 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के रहने वाले थे. वियतनामी न्यूज पोर्टल VN एक्सप्रेस इंटरनेशनल के मुताबिक, स्पीडबोट 32 भारतीय पर्यटकों और चार क्रू मेंबर को होन मे रुत (Hon May Rut) से एन थोई पोर्ट (An Thoi Port) ले जा रही थी, जब तट से करीब 400 मीटर दूर यह पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए. फु क्वोक स्पेशल इकोनॉमिक जोन के अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए, न्यूज पोर्टल ने कहा कि बॉर्डर गार्ड, नेवी, कोस्ट गार्ड और दूसरी फोर्स के सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल होने से पहले पास की टूरिस्ट बोट्स मदद के लिए दौड़ीं. इसमें कहा गया कि कुल 15 लोग मारे गए. नई दिल्ली स्थिति एपी भवन में स्पेशल कमिश्नर और आंध्र प्रदेश सरकार के स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव डॉ. अरजा श्रीकांत ने कहा कि वियतनाम के अधिकारियों ने 15 लोगों (13 पुरुष और 2 महिलाएं) की मौत की पुष्टि की है, ये सभी भारतीय पर्यटक थे. 21 लोगों (17 यात्री और 4 क्रू मेंबर) को बचाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. बचाए गए लोगों से दो की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है." रिपोर्ट के मुताबिक, नाव हादसे में मरने वालों में आंध्र प्रदेश के तीन लोग शामिल हैं. कडप्पा जिले के मुडियम श्रीधर (56), हिंदूपुर के रवि और मछलीपट्टनम की गेली जयश्री की मौत हो गई है. श्रीधर कडप्पा में लावा फोन डिस्ट्रीब्यूटर थे. वहीं, हनोई में भारतीय दूतावास ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है. भारतीय मिशन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं. दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा घटना की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है. दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा, "एक दुखद घटना में, कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई."