River Indie स्कूटर से कितना अलग है नया Yamaha EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें यहां
Yamaha Motor ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 का खुलासा किया है. यहां हम इसकी तुलना River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर से कर रहे हैं.

Published : November 15, 2025 at 10:40 AM IST
हैदराबाद: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motor ने हाल ही में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 का खुलासा भारतीय बाजार के लिए पेश किया है. इस स्कूटर की खास बात करें तो पहली नजर में यह बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता River Mobility के River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर से प्रेरित लगती है. हालांकि दोनों में काफी अंतर देखने को मिलता है. हम यहां इन दोनों स्कूटर्स के बीच अंतरों की बात करने वाले हैं और इनकी तुलना करने वाले हैं.
Yamaha EC-06 vs River Indie: डिजाइन और स्टाइल
पहली नज़र में, दोनों स्कूटर चौड़े बॉडी पैनल, सीधे खड़े होने और भारी आकार के साथ एक जैसे दिखते हैं. हालांकि, Yamaha EC-06 दोनों में से ज़्यादा संयमित लगता है. इन दोनों स्कूटर्स में सबसे बड़ा अंतर आगे के हिस्से दिखाई देता है. रिवर इंडी के ट्विन-स्क्वायर एलईडी हेडलैंप ब्लैक कलर के फ्रंट पैनल पर लगाए गए हैं, जबकि Yamaha EC-06 में एक सिंगल, वर्टिकल इंटीग्रेटेड एलईडी सेटअप दिया गया है, जो चमकदार ब्लैक कलर के फ्रंट पैनल के अंदर ऊपर की ओर लगा है.
Yamaha का फ्रंट काउल भी इंडी के बॉक्सी फेस की तुलना में ज़्यादा स्लीक दिखाई देता है, जिसमें ज़्यादा शार्प क्रीज़ और कम वज़न दिया गया है. साइड से देखने पर, संरचना में समानताएं साफ़ तौर पर दिखाई देती हैं, लेकिन कुछ अंतर भी दिखाई देते हैं. Yamaha EC-06 में लेयर्ड बॉडीवर्क का इस्तेमाल किया गया है, जबकि River Indie में कम से कम कट या क्रीज़ के साथ बड़ी, सपाट सतहें दी गई हैं.
इन स्कूटर्स के रियर प्रोफाइल की बात करें तो Yamaha EC-06 में पीछे की तरफ, सीट के नीचे एक स्लीक एलईडी टेललाइट लगाई गई है, जिसके दोनों ओर कॉम्पैक्ट इंडिकेटर्स लगाए गए हैं. वहीं दूसरी ओर, River Indie का पिछला सेटअप ज़्यादा आकर्षक दिखता है, जिसमें एक आयताकार टेल लैंप लगाया गया है, जो इसके आगे के डिज़ाइन से काफी मेल खाता है.
Yamaha EC-06 vs River Indie: पावरट्रेन और बैटरी पैक
Yamaha EC-06 की बनावट में River Indie के साथ काफ़ी समानता है. इसमें 4 kWh की बैटरी और एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो 6.7 kW की अधिकतम पावर प्रदान करती है, जिससे इसकी अधिकतम रफ्तार 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है.
यह टॉप स्पीड River Indie स्कूटर के समान ही है. दोनों स्कूटर्स की प्रमाणित रेंज लगभग बराबर है. जहां River Indie की दावा की गई रेंज करीब 163 किमी है, वहीं Yamaha EC-06 की प्रमाणित रेंज 160 किमी प्रति चार्ज है.
Yamaha EC-06 vs River Indie: फीचर्स और स्टोरेज
उपकरणों की बात करें तो इस मामले में भी ये दोनों स्कूटर्स काफी मिलती-जुलती हैं. इनमें कलर LCD, तीन राइडिंग मोड और रिवर्स असिस्ट जैसे फ़ीचर मिलते हैं. हालांकि, इन दोनों में एक प्रमुख अंतर जहां ये दोनों एक-दूसरे से अलग दिखाई देती हैं, वह है इनका अंडरसीट स्टोरेज.
जहां River Indie में 43 लीटर का पर्याप्त अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा स्पेस वाले स्कूटर्स में से एक बनाता है, वहीं Yamaha EC-06 में इसके मुकाबले छोटा 24.5 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.
Yamaha में आगे की तरफ़ ग्लव बॉक्स नहीं मिलता है, और उस जगह में सिर्फ़ चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जबकि River Indie में 12 लीटर का स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलता है. इसके अलावा, River Indie में राइडर के लिए फ़ुट पेग, लगेज कैरियर, कई हुक और अन्य युटिलिटी-केंद्रित चीज़ें जैसे व्यावहारिक फ़ीचर भी शामिल हैं.
Yamaha EC-06 vs River Indie: कीमत
Yamaha ने फिलहाल अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत River Indie से ज़्यादा रखी जा सकती है. River Indie स्कूटर की कीमत 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है. संभावना जताई जा रही है कि Yamaha अपने स्कूटर की कीमत 1.60 लाख रुपये से 1.70 लाख रुपये के बीच रख सकती है.

