Xiaomi Pad 8 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपना नया Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत EUR 449.9 यानी लगभग 48,397 रुपये है.

Published : March 1, 2026 at 1:00 PM IST
हैदराबाद: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपना नया Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट को फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज़ के साथ उतारा गया है. यह नया टैबलेट पिछले साल के Xiaomi Pad 7 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें 11.2 इंच की LCD स्क्रीन मिलती है.
इस टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, और इसमें 9,200mAh की बैटरी मिलती है. कंपनी के मुताबिक, Xiaomi Pad 8, Xiaomi Focus Pen Pro स्टाइलस और Focus कीबोर्ड के साथ काम करता है.
Xiaomi Pad 8 और Xiaomi Focus Pen Pro की कीमत
कीमत की बात करें तो Xiaomi Pad 8 को कंपनी ने EUR 449.9 यानी लगभग 48,397 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है, जो इसके बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के लिए है.
कंपनी ने इस टैबलेट को टाइटेनियम ब्लू और कलरवे में बेचने के लिए उतारा गया है, और इसे बिगिनिंग से खरीदा जा सकता है. वहीं Xiaomi Focus Pen Pro की कीमत पर नजर डालें तो इसे EUR 99.99 यानी लगभग 10,756 रुपये में उतारा गया है.
Xiaomi Pad 8 के फीचर्स
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नया Xiaomi Pad 8, Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है. इस टैबलेट में 11.2-इंच का 3.2K (2,136x3,200 पिक्सल) LCD स्क्रीन इस्तेमाल किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 345ppi और 144Hz तक है.
जानकारी के अनुसार, इसकी डिस्प्ले में 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस और कम ब्लू लाइट एमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिलता है. यह टैबलेट Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जिसे 12GB तक RAM और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.
कैमरे की बात करें तो, इस टैबलेट में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप मिलता है. नए Xiaomi Pad 8 में कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर 5G, ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 7 और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं.
इस टैबलेट में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर लगाए गए हैं. टैबलेट को पावर देने के लिए 9,200mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

