ETV Bharat / technology

MWC 2026: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra लॉन्च, फ्लैगशिप चिप के साथ मिलेगा 200MP कैमरा

MWC 2026 से ठीक पहले शाओमी ने अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इसमें Leica-पावर्ड 1-इंच का पावरफुल 200MP सेंसर है.

Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipsets have been given in both these phones.
इन दोनों फोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिए गए हैं. (Image Credit: Xiaomi)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : February 28, 2026 at 8:59 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: MWC 2026 यानी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के मंच से शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. भारत में भी दोनों फोन एक साथ पेश किए गए हैं. इस बार कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की कोशिश की है. इसमें खास फोकस कैमरा, बड़ी बैटरी और टॉप लेवल परफॉर्मेंस पर रखा गया है. हालांकि, सेकेंडरी डिस्प्ले वाले प्रो वेरिएंट्स फिलहाल भारत में नहीं आएंगे. भारत में सिर्फ स्टैंडर्ड और अल्ट्रा मॉडल्स ही मिलेंगे.

Xiaomi 17 को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में EUR 999 में लॉन्च किया गया है. वहीं, Xiaomi 17 Ultra की कीमत EUR 1499 रखी गई है. भारतीय कीमतों का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है.

Xiaomi 17 Series: स्पेसिफिकेशन्स

डिजाइन के मामले में दोनों फोन प्रीमियम फील देते हैं. ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 ब्लैक, ब्लू, पिंक और ग्रीन रंग में उपलब्ध है, जबकि भारत में पिंक वेरिएंट नहीं लाया गया है. यहां ब्लैक, ब्लू और ग्रीन ऑप्शन मिलेंगे. दूसरी तरफ Xiaomi 17 Ultra भारत में फिलहाल सिर्फ ब्लैक कलर में उपलब्ध है. Ultra मॉडल का रियर कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा और बोल्ड है, जो साफ तौर पर बताता है कि यह फोन फोटोग्राफी-फोकस्ड है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI बेस्ड फीचर्स को स्मूद तरीके से हैंडल करने के लिए बनाया गया है. इसका मतलब है कि इस फोन में स्पीड और पावर के मामले में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी.

डिस्प्ले साइज दोनों में अलग है. Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है. बड़े स्क्रीन पर वीडियो देखना, गेम खेलना या मल्टीटास्किंग करना पसंद करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है. वहीं, Xiaomi 17 में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. आज के समय में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन कम ही देखने को मिलते हैं, ऐसे में यह उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो छोटा लेकिन पावरफुल फोन चाहते हैं.

Xiaomi 17 Ultra का कैमरा

शाओमी के इन दोनों फोन्स के बीच का सबसे बड़ा फर्क कैमरा है. Xiaomi 17 Ultra में Leica ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिया गया है. कंपनी ने इसमें नई LOFIC सेंसर टेक्नोलॉजी दी है, जो ज्यादा रोशनी कैप्चर करने में मदद करती है. इसका फायदा यह है कि हाईलाइट्स ओवरएक्सपोज नहीं होंगी और शैडो डिटेल भी बेहतर मिलेगी. कंपनी की ओर सेखासकर लो लाइट में फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहतर होने का दावा किया गया है.

Ultra का 200MP पेरिस्कोप लेंस 3.2x से 4.3x तक का कंटीन्यूअस ऑप्टिकल जूम देता है, यानी 75mm से 100mm तक की फोकल लेंथ पर बिना डिजिटल क्रॉपिंग के हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें ली जा सकती हैं. इसमें मूवेबल मैकेनिकल जूम सिस्टम दिया गया है, जिससे अलग-अलग जूम लेवल पर भी फुल सेंसर क्वालिटी बनी रहती है. कंपनी ने Ultra के लिए नया फोटोग्राफी किट भी पेश किया है, जिसमें बेहतर ग्रिप और मैग्नेटिक अटैचमेंट सिस्टम दिया गया है, ताकि यूजर को कैमरे जैसा अनुभव मिल सके.

Xiaomi 17 का कैमरा

Xiaomi 17 भी कैमरे के मामले में कमजोर नहीं है. इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. इसमें Leica का 60mm फ्लोटिंग लेंस डिजाइन इस्तेमाल किया गया है. यानी जो यूजर बड़ा और भारी फोन नहीं चाहते, लेकिन अच्छी फोटोग्राफी चाहते हैं, उनके लिए यह एक संतुलित विकल्प हो सकता है.

बैटरी भी इस सीरीज़ की बड़ी खासियत है. Xiaomi 17 Ultra में 6800mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. वहीं, Xiaomi 17 में हैरान करने वाली 7000mAh बैटरी मिलती है. ध्यान रखें कि यह एक कॉम्पैक्ट फोन है और उसमें 7000mAh की बैटरी होना बड़ी बात है. नॉर्मल यूज़ करने पर दोनों फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकते हैं.

भारत में यह सीरीज़ ऐसे समय आई है जब प्रीमियम सेगमेंट में पहले से कड़ी टक्कर है. भारतीय मार्केट में OPPO Find X9 सीरीज़, Vivo X300 Pro और Samsung Galaxy S26 लाइनअप जैसे विकल्प मौजूद हैं. ऐसे में असली मुकाबला डिटेल्ड रिव्यू और कैमरा टेस्ट के बाद ही साफ होगा. ऑन-पेपर Xiaomi 17 Ultra उन लोगों के लिए ज्यादा मायने रखता है जो लंबी दूरी के जूम, बड़ी स्क्रीन और एडवांस कैमरा फीचर्स चाहते हैं. वहीं, Xiaomi 17 उन यूजर्स के लिए है जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, मजबूत बैटरी और Leica ट्यून कैमरा का मजा लेना चाहते हैं.