ETV Bharat / technology

Vivo X300 सीरीज़ की भारत में लॉन्च की तारीखों की घोषणा, जानें क्या होंगे फीचर्स

Vivo भारत में अपनी Vivo X300 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख की घोषणा की है. सीरीज में Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं.

Vivo X300 series launch date revealed
Vivo X300 सीरीज़ की लॉन्च डेट का खुलासा (फोटो - Vivo India)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : November 15, 2025 at 3:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने भारत में अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Vivo X300 सीरीज़ के लॉन्च की तारीख की घोषणा की है. कंपनी की इस सीरीज में दो मॉडल शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें Vivo X300 और Vivo X300 Pro शामिल हैं. इन दोनों हैंडसेट में Zeiss-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

कंपनी ने बीते 13 अक्टूबर को चीन में अपने फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च किया था, और उसी महीने इन्हें वैश्विक तौर पर उतारा गया था. अब कंपनी ने इन फोन्स को भारत में लॉन्च करने की तारीखों का खुलासा कर दिया है. इस फोन को विशेष रूप से रेड कलर में उपलब्ध कराया जाएगा. Vivo India ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है कि नई Vivo X300 सीरीज़ को 2 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा.

इन दोनों फोन्स के संभावित फीचर्स

फीचर (Feature)Vivo X300Vivo X300 Pro
डिस्प्ले साइज (Display Size)6.31-inch Q10+ AMOLED panel6.78-inch flat Q10+ LTPO AMOLED display
रेजोल्यूशन (Resolution)जानकारी नहीं है1,260×2,800 pixels
रिफ्रेश रेट (Refresh Rate)120Hz, HDR सपोर्ट के साथ120Hz
प्रोसेसर (Processor)MediaTek Dimensity 9500 चिपसेटMediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
रियर कैमरा (Rear Camera)200MP main sensor + 50MP ultrawide + 50MP periscope sensor50MP primary (f/1.57) + 50MP ultrawide (f/2.0) + 200MP periscope telephoto (100x तक digital zoom)
बैटरी (Battery)5,360mAh5,440mAh
चार्जिंग (Charging)90W वायर्ड + 40W वायरलेस90W वायर्ड + 40W वायरलेस
कलर ऑप्शन (Color Option)ग्लोबल कलर्स ऑप्शन के साथ भारत के लिए एक्सक्लूसिव रेड कलर लॉन्च किया जा सकता है- (स्टैंडर्ड कलर्स)

Vivo ने Flipkart पर इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा. हालांकि, इसे Vivo के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से भी बेचा जा सकता है.

ऊपर हमने वीवो के इन दोनों अपकमिंग फ्लैगशिप फोन मॉडल्स के संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी दी है. इनमें बदलाव हो सकता है. इन दोनों फोन्स के पक्के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लॉन्च के वक्त ही पता चल पाएंगी.

Vivo X300 सीरीज़ की कीमत

मॉडलबेस वेरिएंट (चीन कीमत)अनुमानित भारतीय कीमत
Vivo X300 (12GB+256GB)CNY 4,399 (~₹54,700)₹55,000 – ₹60,000
Vivo X300 Pro (12GB+256GB)CNY 5,299 (~₹65,900)₹66,000 – ₹75,000

Vivo X300 Pro का 200MP पेरिस्कोप कैमरा 100x डिजिटल ज़ूम तक सपोर्ट करता है, जिसके कारण यह फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है. इसके अलावा इस फोन की स्क्रीन में फोन में Circular Polarisation 2.0 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और ज्यादा ब्राइट व क्लियर रहती है.