ETV Bharat / technology

Vivo T5 Lite 5G की भारत में जल्द होगी एंट्री, Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव

Vivo T5 Lite 5G बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और संभावित दमदार फीचर्स के साथ बजट 5G स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाएगा.

After the microsite went live on Flipkart, users' curiosity about the launch of Vivo T5 Lite 5G is continuously increasing.
Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद Vivo T5 Lite 5G की लॉन्चिंग को लेकर यूजर्स की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. (Image Credit: Flipkart/Vivo)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : July 7, 2026 at 3:10 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: वीवो ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G की लॉन्चिंग को टीज करना शुरू कर दिया है. कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इतना जरूर क्लियर कर दिया है इस फोन को भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च किया जाएगा.

वीवो ने इस फोन का डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी फ्लिपकार्ट पर लाइव किया है, जिससे पुष्टि हो गई है कि लॉन्च के बाद इसकी ऑनलाइन बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी. कंपनी ने फोन के मुख्य फीचर्स की आधिकारिक जानकारी भी शेयर की है, जबकि बाकी स्पेसिफिकेशंस को लेकर अभी इंतजार करना होगा.

वीवो द्वारा जारी किए टीज़र में फोन का डिज़ाइन देखने को मिल रहा है. इसमें फ्लैट बैक पैनल दिखाई दे रहा है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं, पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर फ्रेम के एक तरफ मौजूद हैं. कंपनी ने इस फोन में प्रीमियम लुक देने वाला डिज़ाइन देने की कोशिश की है.

6,500mAh बैटरी और 44W FlashCharge

कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी. इसके साथ 44W FlashCharge सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो सकेगा. इस फोन मे मौजूद बड़ी बैटरी की वजह से यूज़र्स इस फोन को सिंगल चार्ज पर लंबे समय तक यूज़ कर पाएंगे.

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से यह भी संकेत मिले हैं कि फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेगा. OriginOS सॉफ्टवेयर को वीवो ने कुछ महीने पहले ही भारत में लॉन्च किया था. इससे पहले कंपनी अपने फोन्स में सॉफ्टवेयर के लिए Funtouch OS का इस्तेमाल करती थी. लिहाजा, कंपनी ने अभी तक यह कंफर्म नहीं किया है कि Vivo V5 Lite 5G में कौनसा ओएस इस्तेमाल किया जाएगा.

संभावित स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च का इंतजार

लीक्स के मुताबिक, Vivo V5 Lite 5G में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन को कंपनी तीन वेरिएंट्स - 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज में लॉन्च कर सकती है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर 50MP का रियर कैमरा और अगले हिस्से पर भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा फोन में IP65 रेटिंग, 44W फास्ट चार्जिंग और Twilight Shadow व Wave Blue जैसे कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि अभी तक वीवो ने इस स्पेसिफिकेशन्स के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ये सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स पर आधारित है.