ETV Bharat / technology

1.54 लाख में लॉन्च हुआ TVS iQube S का नया 4.7 kWh बैटरी पैक वेरिएंट, मिलेगी 175 किमी की रेंज

TVS Motor ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube लाइनअप को अपडेट किया है. TVS iQube S के 4.7 kWh बैटरी पैक को लॉन्च किया है.

TVS iQube S 4.7 kWh Launched
TVS iQube S का नया 4.7 kWh बैटरी वेरिएंट हुआ लॉन्च (फोटो - TVS Motor Company)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : May 6, 2026 at 3:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: स्वदेशी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor Company ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube लाइनअप को अपडेट करते हुए, TVS iQube S के लिए एक नया 4.7 kWh बैटरी पैक पेश किया है. कंपनी ने इस स्कूटर को 1.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है.

TVS iQube S पहले एक छोटे 3.5 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध था, जिसे अब इस बड़े यूनिट ने बदल दिया है. राजधानी दिल्ली में, TVS iQube S 4.7 kWh की कीमत 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जिसमें केंद्र और राज्य की सब्सिडी शामिल है.

TVS iQube S 4.7 kWh Launched
TVS iQube S का नया 4.7 kWh बैटरी वेरिएंट (फोटो - TVS Motor Company)

TVS iQube S 4.7 kWh की रेंज
नई TVS iQube S 4.7 kWh में एक हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो 4.4 kW की अधिकतम पावर और 140 Nm का पीक टॉर्क प्रदान करती है. इस स्कूटर की टॉप स्पीड 82 kmph बताई गई है और यह 4.3 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार पकड़ सकता है.

TVS Motor का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर IDC-सर्टिफाइड 175 km की रेंज मिलती है. इसकी बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में चार घंटे का समय लगता है. स्कूटर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो TVS iQube S में इंस्ट्रूमेंटेशन और कनेक्टिविटी फंक्शन्स के लिए 7-इंच का नॉन-टच TFT डिस्प्ले दिया गया है.

TVS iQube S 4.7 kWh Launched
TVS iQube S का इस्ट्रूमेंट क्लस्टर (फोटो - TVS Motor Company)

यह स्कूटर रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट से भी लैस है, जबकि इसका कर्ब वेट 128.8 kg है. बड़े बैटरी पैक के अलावा, TVS iQube S में दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं. इनमें मैग्निफिसेंस पर्पल बेज और हार्लेक्विन ब्लू बेज कलर्स के साथ ही टाइटेनियम ग्रे मैट भी दिया गया है.

TVS iQube S के कितने वेरिएंट उपलब्ध
इस अपडेट के साथ, TVS iQube लाइनअप तीन वेरिएंट और पांच बैटरी पैक ऑप्शन में बेचा जा रहा है. यह स्कूटर स्टैंडर्ड iQube 2.2 kWh, 3.1 kWh और 3.5 kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, जबकि TVS iQube S अब नए 4.7 kWh यूनिट के साथ आता है.

TVS iQube S 4.7 kWh Launched
TVS iQube S का नया 4.7 kWh बैटरी वेरिएंट (फोटो - TVS Motor Company)

इस रेंज में सबसे ऊपर TVS iQube ST है, जिसमें सबसे बड़ा 5.3 kWh बैटरी पैक मिलता है. TVS iQube लाइनअप की कीमतें 1.13 लाख रुपये से लेकर 1.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) तक जाती हैं.