ETV Bharat / technology

19 जनवरी को पेश होगी Toyota Urban Cruiser EV, जानें कितनी होगी रेंज

Toyota आगामी 19 जनवरी, 2026 को अपनी इंडिया-स्पेसिफिक Toyota Urban Cruiser EV को पेश करने वाली है.

Toyota Urban Cruiser EV
Toyota Urban Cruiser EV (फोटो - Toyota Kirloskar Motor)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : January 8, 2026 at 1:28 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: कार निर्माता कंपनी Toyota आगामी 19 जनवरी, 2026 को अपनी इंडिया-स्पेसिफिक Toyota Urban Cruiser EV को पेश करने वाली है. ध्यान देने वाली बात यह है कि Toyota Urban Cruiser EV, Maruti Suzuki e-Vitara का टोयोटा वर्जन है, जिसे दोनों जापानी कार निर्माताओं के बीच चल रही पार्टनरशिप के तहत डेवलप किया गया है.

बता दें कि ये दोनों कंपनियां भारत और विदेश में अपने पोर्टफोलियो में कई प्रमुख मॉडल शेयर करती हैं. Toyota की यह EV भारतीय बाजार के लिए उसकी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक पेशकश होने वाली है. संभावना जताई जा रही है कि यह मॉडल Maruti e-Vitara के साथ Maruti Suzuki के नए गुजरात प्लांट में उत्पादित की जाएगी.

Toyota Urban Cruiser EV
Toyota Urban Cruiser EV का रियर प्रोफाइल (फोटो - Toyota Kirloskar Motor)

Toyota Urban Cruiser EV की डिजाइन
स्टाइलिंग की बात करें तो नई Toyota Urban Cruiser EV के कई बेसिक डिज़ाइन एलिमेंट Suzuki से मिलते-जुलते हैं, हालांकि इसका फ्रंट-एंड डिज़ाइन अपना अलग है. इसके फ्रंट में टोयोटा का 'हैमर हेड' डिज़ाइन मिलता है, जिसमें ब्लैक फिनिश वाली सीधी ग्रिल दी गई है, जिसके दोनों तरफ एंगुलर, पीछे की ओर झुकी हुई हेडलाइट्स हैं, जिनमें इंटीग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लैंप लगाए गए हैं.

बंपर का डिज़ाइन भी Maruti Suzuki के मुकाबले ज़्यादा अलग है, जिसमें सबसे खास एलिमेंट नीचे लगा सेंट्रल इनटेक और स्लिट जैसे साइड वेंट हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो, इसमें दरवाजों का आकार भी शामिल है, और पीछे का डिज़ाइन, e Vitara जैसा ही है.

Toyota Urban Cruiser EV
Toyota Urban Cruiser EV का डैशबोर्ड (फोटो - Toyota Kirloskar Motor)

इसके इंटीरियर की बात करें तो, इसका केबिन लगभग Maeruti e-Vitara जैसा ही है, जिसमें बड़ा सेंट्रल फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल लगाया गया है.

Toyota Urban Cruiser EV का पावरट्रेन
इसके पावरट्रेन की बात करें तो, Toyota Urban Cruiser EV ग्लोबल मार्केट में फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों कॉन्फ़िगरेशन के साथ-साथ कई बैटरी ऑप्शन के साथ पेश की जाएगी. इसके बेस वेरिएंट में 49 kWh की बैटरी मिलेगी, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 142 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क प्रदान करती है, जिससे इसे 300 km तक की रेंज मिलती है.

Toyota Urban Cruiser EV
Toyota Urban Cruiser EV का साइड प्रोफाइल (फोटो - Toyota Kirloskar Motor)

इससे ऊपर, बड़ी 61 kWh की बैटरी है, जो FWD और AWD दोनों वर्जन में उपलब्ध है. इसका फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप 172 bhp की पावर और 189 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जबकि इसका ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 181 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. Toyota का दावा है कि कॉन्फ़िगरेशन के आधार पर इसकी रेंज लगभग 400 km होगी.