SpaceX-Qualcomm पार्टनरशिप: 5G नेटवर्क के साथ रखी जाएगी एआई-नेटिव 6G की नींव
स्पेसएक्स ने स्टारलिंक मोबाइल के अमेरिका वाले देशव्यापी जमीनी 5G नेटवर्क के लिए क्वालकॉम के ड्रैगनविंग सेल्युलर इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म को चुना है.


Published : November 5, 2026 at 8:35 AM IST
हैदराबाद: SpaceX ने अमेरिका में पूरे देश को कवर करने वाला अपना 5G नेटवर्क बनाने का ऐलान कर दिया है और इसके लिए कंपनी ने चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय कंपनियों में से एक Qualcomm के साथ पार्टनशिप कर ली है. क्वालकॉम ने ऐलान किया है कि स्पेसएक्स ने स्टारलिंक मोबाइल के ज़मीन वाले 5G नेटवर्क के लिए उसके ड्रैगनविंग (Dragonwing) सेल्युलर इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म को चुना हैं. क्वालकॉम ने बताया कि यह एक ऐसा कमर्शियल कदम है, जो दोनों कंपनियों के उस बड़े सपने को पूरा कर सकता है, जिसमें एआई-नेटिव 6G नेटवर्क तैयार करना भी शामिल है.
कौन से क्वालकॉम प्लेटफॉर्म चुने गए?
यह नेटवर्क क्वालकॉम ड्रैगनविंग QRU100 और QDU100 प्लेटफॉर्म पर चलेगा. इनके साथ कमर्शियल-ग्रेड लेयर 1 सॉफ्टवेयर भी मिलेगा. नेटवर्क में ज्यादा क्षमता वाली मैसिव मिमो (Massive MIMO) रेडियो और बेसबैंड टेक्नोलॉजी के साथ कम बिजली खाने वाली प्रोसेसिंग होगी, ताकि बड़े स्तर पर मोबाइल टावर यानी बेस स्टेशन लगाए जा सकें.
क्वालकॉम ने अपनी प्रेस रिलीज़ के जरिए जानकारी दी कि QRU100 मैसिव मिमो रेडियो यूनिट के लिए जरूरी प्रोसेसिंग का काम संभालता है. वहीं QDU100 फास्ट, बेहतर और लेयर 1 प्रोसेसिंग करता है. दोनों मिलकर रेडियो और डिस्ट्रिब्यूटेड यूनिट की प्रोसेसिंग में प्रति वाट परफॉर्मेंस को बढ़ाने का काम करेंगे, जिससे नेटवर्क लगाने की लागत घट जाएगी.
Starlink Mobile is building the first fully-integrated US nationwide satellite and terrestrial network that will keep people connected on their phones no matter where they are. Our 5G base stations will leverage @Qualcomm chips to accelerate deployment, starting in 2027 🛰️📱
— Starlink (@Starlink) November 4, 2026
64T64R टेक्नोलॉजी से क्या फायदा होगा?
स्टारलिंक मोबाइल अपने नेटवर्क में 64 ट्रांसमिट और 64 रिसीव पाथ वाली मैसिव मिमो रेडियो यूनिट इस्तेमाल करेगा, जिसे 64T64R कहा जाता है. इसे एडवांस एंटीना टेक्नोलॉजी कवरेज, क्षमता और स्पेक्ट्रम के असरदार इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है. कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से ज्यादा ट्रैफिक को आसानी से संभाला जा सकेगा.
कंपनियों ने क्या कहा?
क्वालकॉम के दुर्गा मल्लाडी के अनुसार, पूरे देश के नेटवर्क में हर साइट पर दमदार परफॉर्मेंस और बिजली की बचत की जरूरत है. उनका कहना है कि दोनों कंपनयां अमेरिका में दुनिया का बेहतरीन सेल्युलर इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही हैं, जो आज 5G को आगे बढ़ाएगा और आने वाले सालों में एआई-नेटिव 6G की नींव रख सकता है.
वहीं, स्टारलिंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट माइकल निकोल्स ने इसके बारे में कहा कि आप घर पर हों या किसी सफर पर, फोन कॉल कटना ठीक नहीं है. स्टारलिंक पहला पूरी तरह जुड़ा सैटेलाइट है और अब जमीनी नेटवर्क बना रहा है. क्वालकॉम के साथ बेस स्टेशन का एंड-टू-एंड आर्किटेक्चर बनाने की रफ्तार तेज होगी.
अब आगे क्या होगा?
ड्रैगनविंग वाले रेडियो और डिस्ट्रिब्यूटेड यूनिट स्टारलिंक को एक फ्लेक्सिबल बेस बनाकर देंगे, जिस पर कई बैंड वाला नेटवर्क कई अलग-अलग चरणों में फैलाया जा सकेगा. दोनों कंपनियां का मौजूदा फोकस 5G नेटवर्क पर, कम बिजली वाली प्रोसेसिंग पर और आगे बढ़ने लायक फ्यूचर आर्किटेक्चर की कनेक्टिविटी और इंटेलिजेंस की नींव रखने पर है.

